विधान सभा चुनाव : मिशन- 2022, जदयू ने भी कसी कमर

विधान सभा चुनाव :  मिशन- 2022, जदयू ने भी कसी कमर

सोनभद्र : (अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

मिशन 2022 की तैयारी पर जोर देते हुए जनता दल यूनाइटेड भी कमर कसती दिख रही है। इसी क्रम में रविवार को जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एडवोकेट की अध्यक्षता में अबाड़ी में एक आवश्यक बैठक की गयी। जहां जदयू की नीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव दमदारी से लड़ने की बाद पर विशेष रूप से बल दिया गया।

 इस दौरान जदयू की नीतियों से प्रभावित होकर श्री तेज बहादुर, श्री राजकुमार, श्री रामनरेश, श्री अभिषेक कुमार तथा कमल नरायन ने पार्टी की सदस्यता गहण की। जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने उक्त लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए श्री तेज बहादुर को ओबरा तहसील का उपाध्यक्ष, श्री राजकुमार को गुरमुरा का बूथ अध्यक्ष, श्री रामनरेश को पतगड़ी का बूथ अध्यक्ष, श्री अभिषेक कुमार को चोपन ब्लाक सचिव तथा श्री कमल नरायन को चोपन ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की। जहां प्रमुख रूप से सै0 अप्रेज अहमद, इन्द्र कुमार सिंह एड0, सत्येन्द्र कुमार सिंह एड0, सुरेन्द्र कुमार सोनी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार सोनी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान