माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर कराया जाएगा 500 से अधिक वृक्षारोपण, पदाधिकारियों को बाँटी गई जिम्मेदारियां : देव जायसवाल

माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर कराया जाएगा 500 से अधिक वृक्षारोपण, पदाधिकारियों को बाँटी गई जिम्मेदारियां : देव जायसवाल

चन्दौली : 
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जनपद के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश जी एवं जिलाध्यक्ष देव जायसवाल जी के संयुक्त आवाह्न पर आगामी दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन को सेवा (जरूरतमन्दों में भोजन वितरण), श्रम (स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्रों में साफ सफाई) एवं पौधरोपण करते हुए मनाया जाएगा। 
इस संयोग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना चन्दौली के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 500 से अधिक पौधे लगाने का  निर्णय लिया है। जिसके सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर मण्डल प्रभारियों की जिम्मेदारियां बाँट दी गई है। चंदौली
जिलाध्यक्ष देव जायसवाल ने कहा कि 5 जून "पर्यावरण दिवस" के दिन ही महन्त योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। इस दिन हमारे सभी देवतुल्य पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता कम से कम दो पौधा लगा कर इसे संरक्षित करने का भी कार्य करेंगे। पौधरोपण का कार्य मण्डल स्तर मण्डल इकाईयों द्वारा और जिला स्तर पर जिला पदाधिकारियों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। 
उपरोक्त जानकारी जिला अध्यक्ष देव जायसवाल ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान