आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 12 फरवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 12 फरवरी 2021
दिन : शुक्रवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि :  प्रतिपदा रात्रि 11:47 तक
नक्षत्र :  धनिष्ठा दिन 01:51 तक
योग : परिध  रात्रि 02:06 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:27 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:33 बजे
दिशा शूल - पश्चिम

सूर्य नक्षत्र संक्रांति :  धनिष्ठा
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 07 शुक्रवार दिन 03:22 (19 फरवरी) तक

रेवती/अश्विनी :
मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 04 सोमवार सायं 05:55 (15 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 06 बुधवार रात्रि 10:36 (17 फरवरी) तक
श्लेषा/मघा :
मूल विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 13 गुरुवार दिन 11:36 (25 फरवरी) से
माघ शुक्ल पक्ष तिथि 15 शनिवार दिन 11:24 (27 फरवरी) तक

पंचक विचार : माघ शुक्ल पक्ष तिथि 05 मंगलवार रात्रि 08:08 (16 फरवरी) तक

भद्रा : नहीं

गुरु उदय : पूर्व दिशा में- दिन में 10:06 पर

पर्व-मुहूर्त : वल्लभाचार्य जयन्ती, गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
सामाजिक मान- सम्मान की प्राप्ति होगी, बोलचाल में सावधानी रखें तथा अप्रिय शब्दों का प्रयोग न करें, नुकसान होने की आशंका है, आज आपका मन भगवान की आराधना में लगेगा, स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है, ऑफिस में सकारात्मकता बनी रहेगी, दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज कार्य वश यात्रा होगी, विवाद की आशंका है जिससे तनाव बढ़ सकता है, नौकरीपेशा लोगों को काम अधिक रहेगा, बच्चों के साथ समय बिताएं, उधार दिया हुा धन वापस मिल सकता है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, सरकारी कार्य पूरे होंगे, वाणी पर नियन्त्रण रखें, अनावश्यक खर्च से बचें, अपने कार्य जिम्मेदारी से पूरा करेंगे, दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, कोई खुशखबरी मिल सकती है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कारोबारी मामले में नए लोगों से मुलाकात होगी, नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं, आज आपका मन शांत रहेगा, पूंजी निवेश की योजना को टालें, काम की अधिकता से थकान हो सकती है, जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा, यात्रा पर जा सकते हैं, आज आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना चाहिए, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बहुमूल्य सामान की सुरक्षा करें, नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है, कोई खुशखबरी मिल सकती है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज घर की समस्या दूर होगी, किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आफिस में सभी प्रभावित रहेंगे, सरकारी कार्य पूरे होंगे, विवाद होने की आशंका है, ईश्वर का ध्यान करें, धन लाभ होने की संभावना है, स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज जरूरी काम से बाहर जाना पड़ेगा, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, आज ज्यादा खर्च होगा, सरकारी कार्यों में दिक्कत हो सकती है, बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे, पूंजी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू  )
सामाजिक स्थिति मजबूत होगी, आज आपको सफलता मिलेगी, आज गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, कीमती सामान की सुरक्षा करें, कुसंगति से  बचें, विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है, धन लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, कोई शुभ सूचना मिलेगी, स्वास्थ्य समस्या दूर होगी, आज वाणी पर नियंत्रण रखें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, खानपान का विशेष ध्यान रखें, आर्थिक लाभ होगा, कारोबार अच्छा रहेगा, आज पुराना विवाद दूर होगा, शुभ सूचना मिलेगी, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, पुराना दर्द उभर सकता है, सुख-समृद्धि बना रहेगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज धन लाभ होने की आशा है, आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, अपरिचित लोगों से सतर्क रहें, व्यवसायियों का किसी से विवाद होने की आशंका है, सरकारी काम में विलम्ब होगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा, पैतृक संपत्ति का विवाद हो सकता है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कारोबार में कुछ नुकसान होने का अनुमान है, बातचीत करते समय सावधान रहें, ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा, अधिकारी आपकी प्रशंसा करेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आज बुजुर्गों को स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है, बाहरी खानपान से बचें।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज परिवार में विवाद दूर होगा, व्यवसाय अच्छा रहेगा, आज यात्रा कर सकते हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखे। दाम्पत्य जीवन में मिठास रहेगी, शुभ सूचना मिलेगी, संतान पक्ष की समस्या दूर होगी, व्यवसाय अच्छा रहेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।

     🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान