आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 18 जनवरी 2021

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार 

 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 18 जनवरी 2021
दिन : सोमवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : उत्तरायण
गोल : दक्षिण
ऋतु : शिशिर
माह : पौष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : पंचमी (05) दिन 10:01 तक
नक्षत्र : पू.भा. दिन 08:46
योग :  परिध रात्रि 07:43 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:41 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:19 बजे
दिशा शूल - पश्चिम
राहु काल वास- दक्षिण
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : उत्तराषाढ़ा
पौष शुक्ल पक्ष तिथि 11 रविवार दिन 09:33 (24 जनवरी) तक।

मूल विचार :  रेवती/अश्विनी :
पौष  शुक्लपक्ष तिथि 06 मंगलवार दिन 10:42 (19 जनवरी) से
पौष शुक्लपक्ष तिथि 08 गुरुवार दिन: 03:30 (21 जनवरी) तक।
श्लेषा/मघा : 
पौष शुक्लपक्ष तिथि 15 गुरुवार रात्रि: 03:57 (28 जनवरी) से

पंचक विचार : पौष शुक्लपक्ष तिथि 02 शुक्रवार सायं 06:04 (15 जनवरी) से
पौष शुक्लपक्ष तिथि 07 बुधवार दिन 12:58 (20 जनवरी) तक।

भद्रा : नहीं।

पर्व-मुहूर्त : यायिजययोग, शिल्प विद्या, वस्तु विक्रय मुहूर्त, जातकर्म, नामकरण, शिशु तांबूल भक्षण, अन्नप्राशन, व्यापार, धान्यच्छेदन मुहूर्त।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ)
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान दें, साझेदारी की समस्या का निवारण होगा, पूराना दिया हुआ धन वापस मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
ज्यादा न सोचें नही तो निर्णय लेने की क्षमता में कमी होगी, बोलचाल की भाषा में सावधानी रखें, विलासिता के प्रति मन लगेगा, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
करोबार में तरक्की न होने के कारण तनाव होगा, कर्ज चुकाने का प्रयास करेंगे, व्यापार मध्यम होगा, संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा, आर्थिक चिंता बनी रहेगी, कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा, ईश्वर के प्रति आस्था होगी, संतान सुख मिलने से घर का वातावरण आनन्दमय होगा।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आप अपनी सोच बदलें स्थिति अपने आप बदलने लगेगी, आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें, निराशा के वातावरण से बाहर निकले।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
अपनों से मनमुटाव हो सकता है, आलस की अधिकता बनी रहेगी, महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय रहना आवश्यक है, वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
दिन की शुरुआत अच्छी होगी, व्यापार क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होगा, आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
दूसरों के विवादों में स्वयं न उलझें, वाद-विवाद से बचें, पुरानी दी हुई उधारी मिलेगी, नए कार्य को साकार रूप देंगे।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
दोपहर बाद अनुकूलता महसूस करेंगे, नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति की आशा है, व्यापार में उन्नति का योग बन रहा है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेगे, कामकाज में मन लगेगा, दूसरों से मदद मिलेगी, बोलचाल में संयम रखें, पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीताऐंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, व्यापार में उन्नति का योग बन रहा है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी, बुजुर्गों के स्वास्थ का ध्यान रखें, कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगा, विरोधी अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगे, परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे।

भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।
                   🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान