आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल - 22 दिसम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार

 🌹आज का पञ्चाङ्ग🌹
दिनांक : 22 दिसम्बर 2020
दिन : मंगलवार
श्री संवत : 2077
शका : 1942
श्री सूर्य : दक्षिणायन
गोल : दक्षिण
ऋतु : हेमंत
माह : मार्गशीर्ष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : अष्टमी (08) सायं 07:56 तक
नक्षत्र : उ.भा. रात्रि 03:28 तक
योग : व्यतिपात दिन 02:47 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:47 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:13 बजे
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - पश्चिम
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : मूल
शुक्लपक्ष तिथि 02 बुद्धवार प्रातः 06:49 (16 दिसम्बर) से
शुक्लपक्ष तिथि 14 मंगलवार प्रातः 07:47 (29 दिसम्बर) तक
मूल विचार : 
ज्येष्ठा/मूल-  तिथि 01 मंगलवार रात्रि 11:11 (15 दिसम्बर) तक
रेवती/अश्विनी-  तिथि 08 मंगलवार रात्रि 03:28 (22 दिसम्बर) से
तिथि 11शुक्रवार दिन 08:23 (25 दिसम्बर) तक
पंचक विचार :  तिथि 05 शनिवार दिन 10:29 (19 दिसम्बर) से
तिथि 09 बुधवार रात्रि 05:49 (23 दिसम्बर) तक
भद्रा :  दिन 07:15 तक
पर्व-मुहूर्त : सर्वार्थसिद्धियोग, खरमास के कारण मुहूर्त का अभाव है।

          🌹आज का राशिफल🌹

1. मेष : (चु चे चो ला ली लू ले लो अ)
मानसिक शान्ति के लिए दान-पुण्य करना आवश्यक है, खर्चों में कटौती करें अन्यथा आर्थिक तौर पर समस्या का सामना कर सकते हैं, जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला न लें, आपके अधिकारी का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा, रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा, आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, चुनौतियों का सामना करने से सफलता हाथ लगेगी, भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे, रिश्तों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए तुलसी के पौधे के आगे दीप जलाएं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं, खुद को पॉजिटिव रखेंगे तो सफल हो जाएंगे, प्रसन्न रहें और दूसरों को भी खुश रखें, परिवार के कई मामले आज आप निपटा सकते हैं, आज किए हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं, दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपको परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है, काफ़ी लम्बे समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे, परिवार का कोई सदस्य आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे सकता है, अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें, किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा, किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी समस्याओं का हल निकलने वाला है, दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे, घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं, गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं आपके साथ सब अच्छा होगा।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
पुरानी बातों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे, आज सकारात्मक रहेंगे, नए लोगों से मित्रता के योग बन रहे हैं, महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें, किसी विशेष काम के लिए आपका चयन किया जा सकता है, अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है।
 
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आप अपने परिवार के लिए अपनी ख़ुशियाँ बलिदान कर सकते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें, सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए आज बेहतरीन समय होगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है, आज आपकी कोशिशें पूरी तरह से सफल होंगी, दोस्तों और परिजनों के साथ खुश रहेंगे, आज अपने गुरु का आशीर्वाद जरुर लें, विद्यार्थीयों का पढ़ाई में मन लगेगा, आज मंदिर जरुर जांए जिससे आपके सारे काम पूरे होंगे।
 
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
नौकरीपेशा लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, कारोबार में स्थितियां आपके अनुकूल होगी, आज धन लाभ होने का योग है, आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, अपने काम से अधिकारियों को खुश करने की कोशिश करेंगे, सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
किसी पछतावे में समय की बर्बादी न करें बल्कि ज़िन्दगी से सीखने का प्रयास करें, आकस्मिक यात्रा भाग-दौड़ व तनावपूर्ण रहेगी। आज आपका मन भटक सकता है।
 
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज आपका मन आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा, मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं जिससे मन को शान्ति मिलेगी, मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आज सूर्यदेव को नमस्कार करें स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें, काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं, समय पर कार्य स्थल पर पहुंचने की प्रयास करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें, वर्तमान रिश्तों के मामलों में आप नई शुरुआत कर सकते हैं, नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है।


भगवान आप सभी का कल्याण करें, आप सभी निरोगी हों।
                   🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान