आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 09 नवम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       09/11/2020
             पञ्चाङ्ग
कार्तिक कृष्ण पक्ष  09 सोमवार  :
तिथि : नवमी रात्रि 12:18 तक  
नक्षत्र :मघा रात्रि 04:00 तक
योग : ब्रह्म रात्रि 10:35 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:33 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:27 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : विशाखा तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) से
तिथि 05 गुरुवार रात्रि 01:48 तक (19 नवम्बर) तक
दिशाशूल - पूर्व
राहुकाल वास - उत्तर-पश्चिम
मूल विचार :
श्लेषा/मघा तिथि 07 शनिवार रात्रि 05:00 (07 नवम्बर) से
तिथि 09 सोमवार रात्रि 04:00 तक (09 नवम्बर) तक
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त : मुहर्ताभावः।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
एसिडिटी और गर्मी की वजह से बेचैनी बनी रहेगी, पेट में गैस की समस्या हो सकती है, नया काम शुरू करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है, आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम मिलने में कठिनाई होगी, मन में किसी अनहोनी की चिंता बनी रह सकती है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
कुछ लोग आपको भटकाने का प्रयास कर सकेंगे, खर्च अधिक होने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती हैं, जीवनसाथी के विश्वास में कमी आएगी, व्यसनों से दूर रहने की आवश्यकता है, व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर सशंकित रहेंगे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
प्रेम संबंध में रोमांटिक रहेंगे, आप के चेहरे में मुस्कान बनी रहेगी और पूरा दिन आनंदमय व्यतीत होगा, सरकारी कामों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, अपनी दिनचर्या को संयमित रखने का प्रयास करें।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
अति आत्मविश्वास से आप को बचने की आवश्यकता है, गले में इंफेक्शन होने की संभावना है, गलत भाषा का प्रयोग बिल्कुल ना करें, संतान के व्यवहार से नाराजगी हो सकती है, धन की कमी से कुछ काम रुक सकते हैं।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
कमीशन के माध्यम से आय बढ़ने वाली है, मन लगाकर और पूरी मेहनत से काम करेंगे, तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, घर की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे, अपनी सोच में बदलाव करने की आवश्यकता है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
गलत विचारों के कारण अवसाद जैसी समस्या होने का योग बन रहा है, स्थान परिवर्तन यात्रा के लिए समय उत्तम नहीं है, अपनी शिक्षा के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे, अगर पुराना मुद्दा कोई चल रहा है तो वह उभर कर सामने आ सकता है, आयकर संबंधी समस्या दूर होने वाली है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
अपने संपर्कों का लाभ उठा पाएंगे, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, व्यापार में भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं, मित्रों से सलाह लेना ज्यादा लाभकारी होगा, अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे, आवश्यक कार्य से यात्रा हो सकती है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आपकी इच्छा शक्ति के कारण कठिन कार्य पूरा होगा, शान शौकत में काफी धन खर्च कर सकते हैं, परिवार के लोग आपका साथ देंगे, उच्च स्तरीय पदाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा, दांपत्य जीवन प्रेम बढ़ने वाला है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
विद्यार्थी अपने शिक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे, आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे, माता पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा, अपने विचारों का महत्व बढ़ेगा, व्यस्तता के बाद भी परिवार में समय व्यतीत करेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज आपको वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी समस्याएं बन सकती हैं, जीवनसाथी से बेवजह बहस ना करें तो अच्छा रहेगा, इंटरनेट के प्रयोग के दौरान सावधानी रखें, नकारात्मक बातों को दिल से ना लें बल्कि उसे नजरअंदाज करें।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आय के नवीन साधन बनेंगे, घर में किसी उत्सव की तैयारी हो सकती हैं, जीवनसाथी और बच्चों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, सम्मान की प्राप्ति होगी, पुरानी यादें आज ताजा कर सकते हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
नई जमीन या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं, रुका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बोनस मिल सकता है, यात्रा की योजना बना सकते हैं, आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

              🌹 राधे राधे🌹
हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान