आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 04 नवम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       04/11/2020
             पञ्चाङ्ग
कार्तिक कृष्ण पक्ष  04 बुद्धवार  :
तिथि : चतुर्थी रात्रि 02:08 तक  
नक्षत्र :मृगशिरा रात्रि 03:00 तक
योग : शिव रात्रि 06:05 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:30 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:30 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - दक्षिण-पश्चिम
मूल विचार :
श्लेषा/मघा तिथि 07 शनिवार रात्रि 05:00 (07 नवम्बर) से
तिथि 09 सोमवार रात्रि 04:00 तक (09 नवम्बर) तक
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : नहीं
चंद्रोदय : रात्रि 07:57 बजे 
पर्व-मुहूर्त : संकष्टी गणेश चतुर्थी, करक (करवा) चौथ, रोगविमुक्त स्नान मुहूर्त,  सर्वार्थसिद्धियोग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
स्वयं के निर्णय को अधिक महत्व दें, पार्टनर के साथ नाराजगी हो सकती है, कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे किसी के कार्य क्षेत्र में किसी असफलता के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, कहीं बाहर जा सकते हैं लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं ,नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं, विवाह के इच्छुक जातकों का विवाह आज तय हो सकता है, काम के समय काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
कानूनी मामलों में फसने से बचें, आपका मन अशांत रहेगा, काम से जुड़ी समस्याओं से परेशानी हो सकती है, विरोधियों से टकराव होने की संभावना है, जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें, इच्छा अनुसार कार्य करना आपके लिए अच्छा होगा, और कोई पेमेंट आज आपको मिलने की संभावना है, वरिष्ठ जनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है, अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
 नई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है, आज का दिन बहुत ही आनंददायक रहेगा, आप को एकाग्रचित्त काम करने की आवश्यकता है, उच्च शिक्षा में काफी अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
ऑफिस के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है, दोपहर के बाद आपको काम में तेजी आने वाली है, व्यापार में नए प्रयोग कर सकते हैं, आपको कुछ विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
सुबह आपका मूड खराब हो सकता है, नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज बोनस मिलने का योग बन रहा है, अपनी क्षमता के अनुसार काम करें तो अच्छा रहेगा, दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा बिल्कुल ही ना करें, आज आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में कठिनाई हो सकती है, पारिवारिक जरूरतें पूरा करने के प्रयास में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं, खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें, संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, कारोबार में नया ऑर्डर मिलने का योग बन रहा है, प्राइवेट नौकरी पेशा जातको की आय बढ़ने वाली है, दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, नए व्यापारिक संबंध विकसित हो सकते हैं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बन सकते हैं, अधिकतर काम समय पर पूरे कर लेंगे, बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें, एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे, आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कार्यक्षेत्र में नकारात्मक स्थितियां उत्पन्न होने का योग बन रहा है, अवसरों का सही लाभ नहीं उठा पाएंगे, दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी, शरीर में कमजोरी बनी रह सकती है, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अपनी परिस्थितियों का सही आकलन करते हुए फैसला लेने की आवश्यकता है, फेफड़े में इंफेक्शन अथवा सांस लेने में समस्या हो सकती है इसलिए सतर्क रहें और चिकित्सक के संपर्क में रहे, लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे, व्यापार में निवेश की चिंता बनी रहेगी, आप अपनी योग्यता और प्रतिभा का सही उपयोग कर पाएंगे।

            🌹 राधे राधे🌹
हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान