आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 01 नवम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       01/11/2020
             पञ्चाङ्ग
कार्तिक कृष्ण पक्ष  01 रविवार  :
तिथि : प्रतिपदा रात्रि 09:37 तक  
नक्षत्र :भरणी रात्रि 08:54 तक
योग : व्यतिपात रात्रि 06:05 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:28 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:32 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास -उत्तर
मूल विचार :
श्लेषा/मघा तिथि 07 शनिवार रात्रि 05:00 (07 नवम्बर) से
तिथि 09 सोमवार रात्रि 04:00 तक (09 नवम्बर) तक
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त :यायिजययोग, त्रिपुष्कर योग।
नोट :- महर्षियों ने कहा है कि पूरे कार्तिक माह में दाल नहीं खाना चाहिए।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज आंखों में समस्या हो सकती है, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, आपका दिन सामान्य रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, ध्यान दें कि बिना मन का कार्य करने से भारी पड़ सकता है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌कोई बुरा समाचार मिलने का योग बन रहा है, भौतिक सुखों में कमी आएगी, जहां से लाभ की उम्मीद रखेंगे वहीं से नुकसान हो सकता है, परिजनों से सहायता की ज्यादा अपेक्षा ना करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा, आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आपके मन का काम करने की स्वतंत्रता रहेगी, आपका दिन शुभ फलदाई होगा, परिवार में खुशी और हर्ष का वातावरण बना रहेगा, मित्र आपकी सहायता करेंगे, रचनात्मक कार्यों में रुचि लेने का योग भी बन रहा है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
कार्य में परिवर्तन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, दिनचर्या सीमिति बनाकर रखें, घर में मेहमान आ सकते हैं, गृहस्थ सुख का आनंद उठाएंगे, कम मेहनत से ज्यादा और अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है, आत्मविश्वास के कारण महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति गंभीरता कम लेंगे, वरिष्ठ व्यक्तियों से परामर्श को महत्व दें, भविष्य के लिए लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने का योग भी बन रहा है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
स्वभाव में तेजी बनी रहेगी, अपने शुभचिंतकों से व्यवहार खराब कर सकते हैं, महिलाओं को घर के माहौल में परेशानी हो सकती है, बिना मतलब की यात्रा ना करें तो अच्छा रहेगा, अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे, छोटी छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है, घर पर किसी सदस्य से मतभेद उत्पन्न हो सकता है, ध्यान दें आज आपका स्वास्थ कमजोर होने का योग भी बन रहा है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज  लोग आप के आदेश का पालन करेंगे जिसके कारण बहुत से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, सपनों से मुक्ति मिलने वाली है, गृह क्लेश में कमी आएगी और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत ही खास है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
व्यापार में कुछ जोखिम लेने का विचार बना सकते हैं, रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी, परिवार में सुख शांति और स्थिरता बनी रहेगी, युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं, मित्रों के साथ हास्य और प्रेम का भाव बना रहेगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
मन में किसी कार्य को लेकर दुविधा बनी रहेगी, अपने विवेक के आधार पर कार्य करना ज्यादा उत्तम रहेगा,  कार्य व्यवसाय में निराशा हाथ लग सकती है, आपकी मेहनत खराब हो सकती है, बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
प्रेमी जन के साथ अच्छा व्यवहार रखें, यात्रा मनोरंजक हो सकती है, नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जीवनसाथी के साथ कोई फिल्म देखने जा सकते हैं, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
भागीदारी में किए गए काम में कुछ रुकावट आ सकते हैं, संतान के संबंध में चिंता हो सकती है, किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है, नया वाहन खरीद सकते हैं, खान-पान में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें तो अच्छा रहेगा है।

             🌹 राधे राधे🌹
     हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान