मुख्य सम्पर्क मार्ग पर सड़क की जगह बना कीचड़ युक्त गहरा नाला, जनता में आक्रोश।

केकराही  (सोनभद्र)

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के अंतर्गत केकराही से परसौना तक की सड़क पूरी तरह जर्जर स्थिति में है, सड़क पर जगह - जगह कीचड़ युक्त गहरा नाला व गड्ढ़ा बन गया है।


बताते चले कि यह बदहाल सड़क लगभग 2 दर्जन गांवों को जोड़ती है, इस सड़क के किनारे लगभग 1000 घर बसा हुआ है, प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों का आवागमन होता रहता है, लोगों को जर्जर सड़क पर पैदल चलने व दो पहिया वाहन चलाने में भय हो रहा है, सड़क के इस हालत में वाहन तो वाहन पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, लोग सड़क पर चलने से कतरा रहें हैं, जगह जगह टूट जाने से सड़क पर अंदर से मिट्टी निकल गई है और बरसात के पानी से पूरी तरह कीचड़ हो गया है।


 सड़क पर दर्जन भर घरों के नाली का गन्दा पानी बहाया जा रहा है, जगह जगह पानी भर गया है जिसमें सड़न पैदा होने से दुर्गन्ध आती रहती है जिससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों का जीवन भी संकट पूर्ण बना हुआ है। सड़क पर सरपट दो पहिया वाहन चालक फिसलकर कई बार गिरते हुए देखे गए हैं। इस जर्जर मुख्य सम्पर्क मार्ग की बदहाली पर ग्रामवासी संजय कुमार, विनोद कुमार, मुन्ना, आकाश, संजीव पटेल, आरिफ अंसारी, गणेश मिश्रा, मुकेश जायसवाल इत्यादि ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।


          - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान