केकराही गाँव में नाली की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान

करमा, सोनभद्र 
                  नाली की सफाई करते ग्रामीण

       जिला मुख्यालय से सटे आदर्श और लोहिया ग्राम की उपाधि मिल चुकी केकराही गाँव मे नाली की सफाई न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिसकी वजह से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
       ग्रामीणों का कहना है कि केकराही ग्राम पंचायत में 5 सफाई कर्मचारीयों की ड्युटी है लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की साफ-सफाई या नाली की सफाई नही की जाती है । जिसकी वजह से ये दुर्दशा हो रही है,लोगों ने बताया कि पिछले 7 दिनो से बारिश होने की वजह से कई घरों में पानी घुस गया है, कच्चे मकानों में पानी घुसने से घर गिरने की कगार में हैं।
      ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मियों द्वारा काम न करने की वजह से यह दुर्व्यवस्था देखनी पड़ रही है। केकराही गांव निवासी संजय गुप्ता, जमुना प्रजापति, रमेश जायसवाल, सोनू जायसवाल , संजीव पटेल आदि ने स्वयं  अपने-अपने घर का पानी निकालने की व्यवस्था की।ग्रामीणों ने सम्बन्धित उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस विषय में कार्यवाही की मांग की है।


                  -गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

          
       सच्चाई की डगर पर ....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान