छत्रपति शाहूजी महाराज बालिका विद्यालय बट में छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई गई जयन्ती

 मधुपुर, सोनभद्र 
       छत्रपति शाहू महाराज बालिका विद्यालय बट, मधुपुर सोनभद्र में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर  वक्ताओं ने  शाहू जी महाराज  के जीवनी पर प्रकाश डाला, उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी वक्ताओं ने बताया की शाहू जी का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है।
       शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक थे, कमजोरों को यदि संरक्षण नहीं दिया जायेगा तो वह और कमजोर होता जायेगा, इस सन्दर्भ मे जो स्थिति आज से सैकड़ों साल पहले थी वह आज भी बरकरार है। 85% जनता अपने हक से वंचित है, जो सामाजिक और प्रकृति न्याय के विरुद्ध है। 
          छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती समारोह में उपस्थित  अपना दल एस सोनभद्र  के  जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल जी, सूर्यजीत पटेल ( ग्राम प्रधान कतवरिया ),  राजकुमार सिंह बौद्ध ( जिला महासचिव अपना दल एस ), फूलचंद सिंह पटेल ( प्रान्त उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ), विक्रमा सिंह पटेल, प्रवीण कुमार सिंह, अंकित पटेल, सुरेश कुमार पटेल, राजकुमार, रामजनम, आनंद प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर, सतीश पटेल, श्याम सुन्दर पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


                  - प्रवीण कुमार सिंह की रिपोर्ट 

                             सच्चाई की डगर पर ....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान