अल्ट्राटेक कर्मचारी सड़क हादसे में हुए घायल

डाला, सोनभद्र 
       सोनभद्र जिले के डाला बाजार में अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार अल्ट्राटेक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे अल्ट्राटेक कर्मचारीयों द्वारा उपचार के लिए कंपनी अस्पताल ले जाया गया।
      गुरुवार की शाम लगभग छ : बजे वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर नई बस्ती मोड़ के समीप रोड पास कटींग से पार हो रहे स्कूटी सवार अल्ट्राटेक कर्मचारी शिवनारायण (54 वर्ष) को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर मौका मिलते ही धक्का मारने वाला वाहन रफ्तार तेज कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस व अल्ट्राटेक कर्मचारियों के सहयोग से घायल को उपचार के लिए अल्ट्राटेक अस्पताल ले जाया गया।


              - गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान