संदेश

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

चित्र
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित  राबर्टसगंज- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) दिनांक 26 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्टसगंज सोनभद्र में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत् एन जी ओ सम्मेलन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामशकल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सिंह जी , श्याम सुंदर जी, कृष्ण  मुरारी गुप्ता जी, बी एल गुप्ता जी व अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया।    मुख्य अतिथि ने जनपद सोनभद्र जिले के एन जी ओ  व सामाजिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जन कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है। हम सभी को साथ लेकर चलना है सबका साथ सबका विकास  तभी सम्भव है। जनहित में कार्य करते रहें। आज हम सभी  समानता समभाव के तहत् सतत् प्रयास

छुड़ा न सकी (कहानी)

चित्र
                  छुड़ा न सकी                      (कहानी)                 कहानीकार : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा                              पूर्व ज़िला विकास अधिकारी पट्टी खुर्द प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कमालगंज विकास खंड का एक अतीव सुंदर गांव था, जिसमें तीन में तेरह करने वाले लोग नहीं थे ।यह उस गांव का सौभाग्य ही था । ज्यादातर कृषक परिवार ही निवासरत थे,जिससे उस गाँव में अमन चैन था। गाँव के लोगो का कारोबार एक तरह से खेती किसानी ही था, लोग वर्ष में तीन फसलें पैदा करते थे। जुलाई, अगस्त, सितंबर में धान की पैदावार, अक्तूबर, नवंबर दिसंबर में रबी की फसलें और अप्रैल, मई,जून में ज़ायद की फसल में प्रमुख तौर पर मक्का की खेती वहाँ के कृषक करते थे। वहाँ के किसान रवि में अपने घरों के समीप खेतों में आलू उगाकर उसे कैशक्रॉप के तौर पर बेचते और किसान उन पैसों से घर गृहस्थी चलाते, और शादी विवाह, रोग व्याज पर घन खर्च करते। उसी गाँव के एक प्रगतिशील किसान गोविंद सिंह भी रहा करते थे, जो एक नेक दिल, नेतृत्वकर्ता इंसान थे। वे इतने परिश्रमी तथा खेती में माहिर थे कि उनकी खेती का लोग लोहा मानते।उन

“पता सबको है, अपने कर्मों का”

चित्र
रचना - “पता सबको है, अपने कर्मों का” रचनाकार- डॉ कंचन जैन स्वर्णा कही अनकही कहानियां, हो जाती हैं भावनाएं। नाम अनेक कहते कहते, बीत जाती है, जिन्दगानियां। कुछ चेहरे नजरों में रह जाते हैं, कुछ नयी,कुछ पुरानी कहानियां हो जाते हैं। पढ़कर अक्षरों को, याद करते हैं,सब। अपनी अपनी कहानियां। पता सबको है,अपने कर्मों का, फिर भी मुंह मोड़ भूल जाते हैं। निभाते हैं, रोज सुबह से शाम तक, नयी नयी भूमिकाएं। और सुनाते हैं, सबको नयी नयी कहानियां।

ट्रस्ट गीत

चित्र
ट्रस्ट गीत सखे! यह आत्मीय ट्रस्ट हमारा। परिवारों सम जुड़े सदा हम सबको मिले सहारा। सखॆ....                    हम समाज से नाता जोड़े।।                  आपस की कटुता को छोड़ें। सेवा और समर्पण से ही चमके भाग्य हमारा।……. सखे                    हर एक से बात करें हम।                    कष्ट सभी के दूर करें हम।। शिक्षित बनें, हम अपने कुल के, हो संकल्प हमारा…सखे                    मन को हम बस साफ़ रखें।                    तन को भी हम स्वस्थ्य रखें।। हम वंशज ऋषियों के प्यारे, चमके बन ध्रुव तारा…  सखे                    सुबह उठेंगे और योग केरेंगे।                    सभी बिमारी ख़ुद दूर करेंगे।। आपस में मिलने जुलने से, बोझ उतरता सारा…….  सखे                    अपने कुल को संबल देना।                    बदले में यश हमको लेना।। सच्चे मन से सेवा सबकी, बदले वर्तुल सारा…….   सखे                    मेहनत क़ौम हमे सब कहते।                    लेकिन हम क्यों पिछड़े रहते।। अनुशीलन करना है हमको, गिरे न सुख का पारा……सखे                     जीवन को है सफल बनाना।                     चरित्र अपना उत्कृ

मार्तण्ड कविसम्मेलन सुबोध कुमार शर्मा शेरकोट गदरपुर उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में संपन्न

चित्र
मार्तण्ड कविसम्मेलन सुबोध कुमार शर्मा शेरकोट गदरपुर उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में संपन्न लखनऊ :  मार्तण्ड साहित्यिक साँस्कृतिक एवं सामाजिक सस्था भारत पंजीकृत लखनऊ, संस्थाध्यक्ष डॉ० एस.पी. रावत एंव सुरेश कुमार राजवंशी के द्वारा आयोजित माह फरवरी 2024 की मासिक गोष्ठी एवं सरस कवि सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथ महेंद्र भट्ट ग्वालियर मध्यप्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि प्रो० जयनाथ सिंह गया बिहार तथाअतिविशिष्ट  अतिथि डाॅ०जगन्नाथ भारती उन्नाव रहे। इस कवि सम्मेलन काट संचालन एवं संयोजन सुरेश कुमार राजवंशी लखनऊ ने किया।  कवि सम्मेलन का शुभारम्भ सुस्मिता सिंह जी लखनऊ की वाणी वन्दना से हुआ। उपस्थित सभी कवियों एवं कवयित्रीयों ने अपनी-अपनी प्रतिनिधि रचनाएं सुनाकर श्रोताओं और कवियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार  सर्वश्री  सुबोध कुमार शर्मा शेरकोट गदरपुर उत्तराखण्ड,महेंद्र भट्ट ग्वालियर मध्यप्रदेश,प्रो जयनाथ सिंह गया बिहार,डाॅ०जगन्नाथ भारती उन्नाव,रामरतन यादव उत्तराखण्ड ' मनोरमा श्रीवास्तव लखनऊ ' सुस्मिता सिंह लखनऊ, रश्मि लहर  लखनऊ,डा•

इग्नू, क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में 37वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

चित्र
इग्नू, क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में 37वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न अहमदाबाद :   इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदानगढ़ी ने अपना 37वां दीक्षांत समारोह दिल्ली मुख्यालय और देश भर के 39 क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित किया।  भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीश  धनखड़ जी दिल्ली में मुख्य अतिथि रहे । क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद के समारोह में गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। आज जब पूरी दुनिया एक गांव में सीमित होकर रह गयी है (One Globe,One Village) इस परिप्रेक्ष्य में डिजिटल युग में दूरस्थ शिक्षा का महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इग्नू राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम उभरकर आया है। मुक्त विश्वविद्यालय उन लोगों के लिए एक बड़ा सपोर्ट है जो लोग अपने अन्य कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए प्रमाणपत्र तथा कौशल विकास करना चाहते हैं। मुख्य अतिथि ने श्री अवनाश शर्मा को एम्.एल.आई.एस., प्रोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु गोल्ड मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया

पीएमश्री विद्यालय पल्हारी के इंद्रजीत को मिला जनपद में दूसरा स्थान

चित्र
पीएमश्री विद्यालय पल्हारी के इंद्रजीत को मिला जनपद में दूसरा स्थान सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) विशिष्ट स्टेडियम तियरा राबर्टसगंज में आयोजित जनपद स्तरीय मा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र का  इंद्रजीत सिंह कक्षा पांच ने प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान  प्राप्त करके विकास खण्ड के साथ जिले का नाम रोशन किया और जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ाया।   इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मा पकौड़ी लाल कोल सांसद सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि द्वय चंद्र विजय सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र एवं सौरव गंगवार मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, नवीन कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।  विजयी छात्र इंद्रजीत को विद्यालय पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र में स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश चोरसिया एवं समस्त गुरुजनों ने बधाई दी।  डॉ बृजेश महादेव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र ने बताया कि कक्षा पा

वह स्त्री है

चित्र
शीर्षक - वह स्त्री है  सम्मान करो वह स्त्री है, जीवन अपना चरितार्थ करो, वह जन्मी किसी घड़ी में हो, खुशियों से तुम आगाज़ करो। वह दुर्गा है, वह लक्ष्मी है, वह सीता है वह मीरा है, जग में पड़ी जरूरत जैसे, हर रूप में इनको पाया है। नाम दर्ज है इतिहासो में, रणभूमि गवाही देती हैं, इतिहास के कोने कोने में, नाम इन्हीं का बसता है। हर पहर - हर कहर को, खूब सहन कर लेती है , वह गृहस्थी में सबकुछ, न्यौछावर कर देती है। वह मां बन कर सुन्दरता तज देती है, वह स्त्री है तभी तो , वह सब कुछ सह लेती है। योद्धा बनकर वह, हर स्थिति में खड़ी रही, झंकार उसकी पायलों से, आज आंगन भी आबाद है। साहित्यकार एवं लेखक- डॉ आशीष मिश्र उर्वर कादीपुर, सुल्तानपुर उ. प्र.

इग्नू ज्ञानाधारित तथा कौशल विकास शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है : डॉ अवनि त्रिवेदी भट्ट

चित्र
इग्नू ज्ञानाधारित तथा कौशल विकास शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है : डॉ अवनि त्रिवेदी भट्ट  अहमदाबाद :  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद के निदेशक डॉ अवनि त्रिवेदी भट्ट ने बताया कि  इग्नू ज्ञानाधारित तथा कौशल विकास शिक्षा का प्रमुख केन्द्र है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई है। इसके बाद अब विद्यार्थी 29 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की एडमिशन प्रक्रिया जारी है।     एक प्रश्न के उत्तर में निदेशक डॉ अवनि त्रिवेदी भट्ट ने बताया कि कौशल विकास और ज्ञानाधारित शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए इग्नू सर्व श्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन के साथ -साथ सर्वतोन्मुखी विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है। यह विश्वविद्यालय रिमोट एरिया, ग्रामीणांचल के सुषुप्त प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण उ

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र का वार्षिकोत्सव समारोह 22 फरवरी को

चित्र
विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र का वार्षिकोत्सव समारोह 22 फरवरी को  सोनभद्र :