संदेश

नूतन वर्ष (कविता)

चित्र
नूतन वर्ष (कविता) नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन प्रखर तेज,फैले जग अपना,सुवासित जस चंदन। मिटे गिले शिकवे सब सारे। कोई रहे न बिना सहारे। तन की पीड़ा मन से हारे। जीवन के उपवन बसंत में,प्रेम सृजन का बंधन। नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन।। आपस की कटुता मिट जाए। हृदय प्रेम बंधुत्व जग जाए। मिटे अनीति अनाचार सब, भ्रष्टाचार का क्रंदन। नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन। नैतिकता का पाठ पढ़ावे। अंतःकरण पवित्र बनावें। मन में नव उमंग को लेकर, हो ऊर्जा का संवर्द्धन। नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन।। भाव सभी के होवें निर्मल। शांति प्रदायक हो नभ थल। मन के भाव रहे सब अविचल, दूर हो अवगुंठन। नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन।। प्रेमभाव बढ़े नित प्रतिपल। मन वाणी कर्म सद हरपल। सबके जीवन ख़ुशियाँ फैले, शक्ति शान्ति का बंधन। नूतन वर्ष तेरा अभिनंदन।। रचनाकार : डाक्टर डी आर विश्वकर्मा                 सुंदरपुर   वाराणसी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

चित्र
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  दिनांक 29 दिसंबर 2023 को  ग्राम पंचायत परासी पांडेय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त महोदय के निर्देशन में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।  इस अवसर पर आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज, खण्ड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज की भी गारिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में  विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉलो की प्रस्तुति सहित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व  उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग राबर्ट्सगंज ने भी अपना TLM  स्टॉल लगाया और  निपुण विद्यार्थियों को भी मंडलायुक्त महोदय द्वारा  प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया स्टॉल को सफल बनाने में B E O राबर्ट्सगंज श्री धनंजय कुमार सिंह, A R P श्री हृदेश कुमार सिंह,संकुल शिक्षिका सुश्री अनामिका आंचल, तृप्ति मिश

तन, काया, शरीर

चित्र
तन, काया, शरीर  शरीर प्रभु की सुंदर देन, सत्कर्मों का प्रबल आधार।  सदा स्वस्थ रखें इसको,यथोचित रखें अपनाआहार।  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन,करता सदा सुखमय निवास।  समृद्ध औरआनंदित रखता,हमारा निरंतर होता विकास।  सुंदर काया चंचल मन पर, करना नहीं कभी अभिमान।  मिट्टी का तन मिट्टी बनेगा, कर लो इससे कार्य महान।  काया ही माया का सदन, ममता  का  सुंदर निवास।  आदर्श इसे  ऐसा बनाओ, हर अनीति का हो विनाश।  गर्व कभी करना नहीं, काया जर्जर हो जाएगी।  आत्मा नया तन पा लेगी,दुनियाँ इतिहास सुनायेगी।  इस शरीर  के रहते ही , दुनिया  के सब  रिश्ते  नाते ।  ईश्वर अंश के जाते  ही , हम  क्या से क्या बन जाते ।  पानी का बुलबुला यह तन, कह  गए  दास कबीर ।  मिट्टी ही बन जाएगी, आकर्षक  और  गोरी  शरीर ।  जब तक प्रभु रखें इसे, इसे देह का अवश्य रखें ध्यान।  तलवार ही जब नहीं रहेगी,क्या करेगी अकेली म्यान।  रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय मुंबई / महाराष्ट्र

मकस कहानिका बिहार इकाई द्वारा नववर्ष पर कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

चित्र
मकस कहानिका बिहार इकाई द्वारा नववर्ष पर कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन बिहार :          मकस कहानिका के बिहार इकाई  के जरिए दिनाँक 27 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को 2023 की विदाई एवं नववर्ष 2024  के स्वागत हेतु  गूगल मीट पर कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया।          आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप मे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के आ. राजेंद्र आर्य जी(वैदिक प्रवक्ता), विशिष्ट अतिथि के रुप में बेगलुरु के आ. निरेन कुमार सचदेवा जी (रिटायर्ड सर्जन) , सभा अध्यक्ष के रुप में झारखंड बोकारो के आ. श्याम कुंवर भारती जी (प्रधान संपादक मकस) एवम संचालन समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।        सर्वप्रथम संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी जी ने मनमोहक गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया तत्पश्चात शिखा  गोस्वामी जी ने सरस्वती वंदना गाकर मां शारदे का वंदन किया। इसके उपरांत श्याम कुंवर भारती जी ने बहुत सुंदर देवी गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभा जैन जी ने सुंदर स्वागत गीत गाकर अतिथियों एवम कवियों का स्वागत किया। रजनी प्रभा जी ने स्वागत भाषण के जरिए सबका स्वागत किया।         इसके पश्चात मुख्य अतिथि, वि

खंड शिक्षा सभागार में छलांग प्रोजेक्ट का दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

चित्र
खंड शिक्षा सभागार में छलांग प्रोजेक्ट का दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) शिक्षा क्षेत्र दुद्धि अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण सभागार में आज कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा ईएलएमएस और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्ट छलांग को लेकर दुद्धी ब्लॉक के शिक्षकों की दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य द्वारा किया गया संस्था प्रमुख सुभाष राय द्वारा  खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर  माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पिरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर वीरेंद्र पाण्डेय ने प्रशिक्षण में आए सभी शिक्षकों को प्रोजेक्ट छलांग के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यह ग्रामीण स्तर पर बालिकाओं और बालको को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने एवम स्कूलों में बच्चों के अधिक ठहराव हेतु  प्रोजेक्ट क्षलांग जिले के चार ब्लॉक के 100 विद्यालय में चल रहा है जिसमें 50 विद्यालय में प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल खेल में शारिरिक गतिविधि

विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु स्कूल/डिग्री कालेज एवं ग्राम पंचायत एवं तहसील स्तर पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

चित्र
विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु स्कूल/डिग्री कालेज एवं ग्राम पंचायत एवं तहसील स्तर पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 को मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु स्कूल/डिग्री कालेज एवं ग्राम पंचायत एवं तहसील स्तर पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास कार्यालय के परिसर में स्थित पंचायत रिसोर्स भवन में आज दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया, यह प्रशिक्षण 26 दिसम्बर, से शुरू होकर 30 दिसम्बर, 2023 तक चलेगा, आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खण्ड म्योरपुर, बभनी व दुद्धी क्षेत्रों में स्थित समस्त प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाओं को राज्य स्तरीय प्रशिक्षित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक साधना मिश्रा व शेष मणि दूबे द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा जिसके माध्यम से सभी शिक्षकों व प्रतिभागी को जिले स्तर पर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।  इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अध

मातृत्व का सुख

चित्र
मातृत्व का सुख जिंदगी गर दुखों का सागर है, मातृत्व प्रेम अमृत का महासागर है... जब हार कर भी तुम आओ, गले जीत सा ही तुमको लगाएगी, यही तो मां का ममता दुलार है... सारे रिश्तों की परीक्षा ले लो तुम, निश्चल ऐसा प्रेम कहां  पाओगे तुम, मातृत्व की आशीष अपरंपार है... जब सोए होते हो, स्वप्न में विचरण करते हो, हाथ सर पर रख आशीष देती, पल पल वो प्रेम लुटाती, "शुभम"और "स्वप्निल"नाम आंचल से सहलाती, देवता भी सर झुकाते ऐसी ममता को, जननी को करते प्रणाम बारंबार हैं... जो इस प्रेम से वंचित रह जाते, जीवन उनका निराकार है... कौर बनाकर वो सिर्फ खाना नहीं खिलाती, उस कौर में आशीष ममता का संचार है... 🖊️उमा पुपुन       रांची, झारखंड

मानव शिल्पी स्वर्गीय डॉ गिरिजा प्रसाद के आध्यात्मिक जन्म- दिवस पर नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

चित्र
मानव शिल्पी स्वर्गीय डॉ गिरिजा प्रसाद के आध्यात्मिक जन्म- दिवस पर नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का  हुआ आयोजन  मिर्जापुर :  आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 को नारायनपुर मिर्जापुर के एस एस हॉस्पिटल पर स्वर्गीय डॉक्टर गिरिजा प्रसाद के पुत्र डॉक्टर आनंद कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के संयोजकत्व में उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर पारुल द्वारा नेत्र प्रशिक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 155 नेत्र मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षण किया गया। परीक्षणोंपरान्त  ऑपरेशन योग्य 54 नेत्र मरीजों का ऑपरेशन विभिन्न तिथियां में किये जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई। जिसमें जांच,परीक्षण,ऑपरेशन एवं चश्मा इत्यादि सभी निशुल्क दिए जाएंगे। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव मूर्ति जी संघ प्रचारक, उत्तर प्रदेश ,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय राजेश्वराचार्य जी महाराज, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र सिंह पटेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) भारतीय जनता पार्टी, डॉ रामचंद्र विश्वकर्मा (अध्यक्ष,विश्वकर्मा सभा, काशी, चौकाघाट, वारा

महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा

चित्र
महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा                                      शिक्षा से ही हम अपने अंतर्निहित शक्तियों का विकास करते हैं, तथा शिक्षा के माध्यम से ही हम विपरीत  परिस्थितियों से निपटने का प्रयास करते हैं। किसी भी परिवार में बालिकाओं को शिक्षित करने का मतलब होता है, पूरे परिवार को शिक्षित करना, इससे पुरुष सदस्यों की सोच में भी बदलाव आता है, देखा जाए तो शिक्षा से एक स्वतंत्र सोच का निर्माण होता है, जिससे आत्म सम्मान के साथ जीने व अन्याय के खिलाफ मुखर होने का साहस पैदा होता है।शिक्षित होकर नारी आज आजीविका पाकर आत्म निर्भर हो रही है, स्वावलंबी होकर आत्म निर्भरता प्राप्त कर रही हैं। राज्य/केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु कई योजनाएं जैसे कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कई कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो दशकों में महिलाएं आत्म निर्भर हुई है। आत्मनिर्भरता सिर्फ आजीविका नही, बल्कि स्वाभिमान व आत्म गौरव की अनुभूति भी है। आज समाज का भी दायित्व है की उन्हें आजीविका का विक

जनपद स्तर पर वीर बाल दिवस का किया गया आयोजन

चित्र
जनपद स्तर पर  वीर बाल दिवस का किया गया आयोजन  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) दिनांक 21.12.2023 को जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश के क्रम में  जिला बाल संरक्षण  अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी  सुनील कुमार की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन  महिला कल्याण विभाग द्वारा चोपन ब्लाक के  प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी मे किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा द्वारा बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में  वीर बाल दिवस एक को तीन दिवस अलग-अलग  दिनों में  जनपद स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में निर्धारित गतिविधियों  का आयोजन किया  जा रहा है।   कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और बहुत ही रुचि पूर्ण /मनमोहक प्रस्तुतिकरण बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ब्लाक चोपन में भी खण्ड विकास अधिकारी सुभम बरनवाल महोदय की

हर बच्चों को मिले समानता का अधिकार : शेषमणि दुबे

चित्र
हर बच्चों को मिले समानता का अधिकार : शेषमणि दुबे  - मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन सोनभद्र :  आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को विकास खण्ड दुध्दी  के सभागार में सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता मे  बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं अन्य समिति  की बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचन्द्र  द्वारा बताया गया कि दुद्धी  ब्लाक के पाँच ग्राम पंचायत का चयन बाल मैत्री ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है जिसमें बिडर, रजखड़ , दुम्हान, महुली, खजुरी शामिल हैं। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया  कि सभी ब्लाकों में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण के साथ ही अन्य समिति कि बैठक व कार्यशाला का आयोजन पूर्ण रूप से किये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी महोदय द्वारा आदेशित किया गया है साथ ही यह भी बताया गया चिन्हित ग्राम पंचायतों को बाल मैत्री  ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बाल सभा  का गठन करत

महान संत गाडगे जी की मनाई गई जयंती

चित्र
महान संत गाडगे जी की मनाई गई जयंती                      सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज 20 दिसंबर 2023 को पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं अखिल भारतीय सेवा संघर्ष समिति के सयुंक्त तत्वावधान में तहसील परिसर, रावटर्सगंज सोनभद्र में दिन के 11:00 बजे मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में महान संत गाडगे जी की जयंती मनाई गई।                                                        समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवम् डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया एड एडवोकेट में कहां है संत गाडगे महाराष्ट्र प्रदेश के दलित धोबी समाज में पैदा हुए थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों में व्याप्त अंधविश्वास पाखंड दूर करने हेतु जागृत करते रहे जिनका जन्म 20 दिसंबर 1956 को  हुआ था। इस प्रकार से इनका आज 67 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।                                        नोटरी अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने जाति व्यवस्था की कठोरता, अंधविश्वास, शराब के खतरों के खिलाफ बात की और स्वच्छता और व्यक्तिगत स्व

"वृन्दावन" व्रज चौरासी कोस अन्तर्गत कोटवन अद्भुत सौन्दर्य पर्यटन स्थल

चित्र
"वृन्दावन" व्रज चौरासी कोस अन्तर्गत कोटवन अद्भुत सौन्दर्य पर्यटन स्थल  व्रजचौरासीकोसधाम के अन्दर।                       बसे कोटवन अद्भुत सुन्दर।।               वृन्दावन से कोटवन आये। सुखद आत्ममुनि आश्रम पाये।।              परमसन्त रामसुखदास  सुख के धाम।              सब सुख पायो हर्षित ललित ललाम।।                   उत्तर दक्षिण पूर्व सरोवर कटीले वन सोहे।                        पश्चिम मनहर उद्यान कदम्ब वन अति मन मोहे।।                       राम कृष्ण शिव परम तत्व।                      तुलसी रानी बड़े छोटे हनुमान सत्व।।          मंदिर सिद्धपीठ समाधि गुरुआत्ममुनिदेव।       सेवे रामसुखदास नित मौनी जी गुरुदेव।।       मुनि आश्रम में अगनित शिष्य भक्तगण सहचर। करते सेवा बन सह अनुचर।।                 अनंत विभूषित परम गुरुमाधवदास।       उपनाम मौनी बाबा कोटवन जिनका निवास।। ब्रह्म मुहूर्त में पूजा होती। ब्रह्म , आत्मज्ञान सहज मिल जाती।।            आश्रम तपोवन के आंगन दो पेड़ कदम्ब।           नीम बरगद पीपर जम्बु तुलसीअम्ब।।            अर्चन वंदन नमन परिक्रमा।             व्रजवास

आज जोधपुर में विष्णु जी सागर को सभी सगींत और भजन कलाकार परिवार ने पुष्पांजलि दी

चित्र
 आज जोधपुर में विष्णु जी सागर को सभी सगींत और भजन कलाकार परिवार ने पुष्पांजलि दी  जोधपुर : (राजस्थान)  आज पुष्पांजलि में सभी संगीत और भजन कलाकारों में सर्व श्री कालूराम जी प्रजापत, त्रिलोक सिंह जी नगसा, दिलीप जी गवीयां, विकास जी नायक, चम्पालाल जी घारू, राजू जी राजस्थानी, मशरूम जी मनचला, कुंदन जी कणङारा, राजू जी शारदा म्युजिकल, लालाराम जी जावा, प्रेमसिंह जी राजगुरु राजपुरोहित, सुनील जी सोलंकी, सुनील जी तेजी, गुलाम रसाल जी, जाकिर हुसैन जी, बाबु जी झंवर, त्रिलोक जी प्रजापत, तरुण राजस्थानी, नरपत सिंह जी राजपुरोहित, अजय जी राजस्थानी, गुलाबचांद जी आर्य, गणेश जी आर्य, सुभाष जी लोहार, लीलाधार जी राधेश्याम जी द्वारका, राहुल नायक, हरीश जी देवडा (रंगीला साउंड), ताखात सिंह जी महाराज, प्रमोद जी गौड़ (सोशल मीडिया) उपस्थित रहे। 

समय चक्र का पहिया

चित्र
                                      (कविता)         समय चक्र का पहिया समय चक्र, एक अद्भुत गाड़ी जिसमें ब्रेक नही होता। इसको व्यर्थ बिताने वाला, कहते हैं, सुखी नही होता।। समय की बर्बादी से सबका, निश्चय है भविष्य बर्बाद।                पहचानी कीमत जिसने भी, चमका है उसका सौभाग्य। समय बड़ा ही मूल्यवान है, सोच समझ सबको जीना । वक्त का जिस पर साया होता, सुख उसका न छीना।। अच्छा वक्त तभी आता है, बुरे दिनों का टला अघात।                    असमंजस स्थिति देती है, भ्रमित कल्पना का संघात।। प्रकृति के जितने कृत कारक, मानव का पद है उत्तम।                    सुख का भागी बना तभी वह समय चक्र होता सर्वोत्तम ।। समय अजीब भूमंडल का, फैला आईना बन दिक्काल। समय, समय पर देता सबको, सुख, पीड़ा और अकाल।। समय चक्र मानव जीवन को, करता है वह गति प्रदान। सहज सरल जीवन गुजरे तो, सचमुच होता है उत्थान।। समय, दिलाता राज्य कभी तो , हरता राज्य वही है। जड़ चेतन, ब्रह्मांड में फैला, समदर्शी बन वही सही है।। वक्त का पहिया सदा चलेगा, सब प्राणी उसमें ढलते ।             कभी नही यह रुका है साथी, प्रज्ञावान यही कहते।।