संदेश

कोरोना का कहर जारी, मिले 24 घंटे में 34 संक्रमित मरीज

चित्र
सोनभद्र  जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज फिर एक साथ 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिले के म्योरपुर, दुद्धी, चोपन, राबर्ट्सगंज विकास खण्ड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं।  जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 1419 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।       सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट- गोविन्द प्रसाद पाण्डेय  विज्ञापन- विज्ञापन के लिए संपर्क करें-

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  ‌       27/08/2020 ‌             गुरुवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌         तिथी- नवमी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं, आवश्यक यात्रा करनी पड़ सकतीे हैं, शरीर में थकान रहेगी, अत्यधिक लालच ना करें, दोपहर के बाद काफी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आध्यात्मिक विषयों की तरफ आकर्षित होंगे। ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌ दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम को प्रभावित कर सकता है, जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है, उधार दिए हुए धन को लेकर परेशान रहेंगे, नई नौकरी शुरू करने के लिए निर्णय नहीं ले पाएंगे व संपत्ति से जुड़े कार्यों में बड़ा निवेश न करें। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) व्यवसाय के योजनाओं पर कार्य करने के लिए बिल्कुल सही समय है, कार्यस्थल पर सुधार कर सकते हैं, महत्वपूर्ण लोगों से मित्रता बढ़ेगी, शुभ कार्यों में भागीदारी होगी,वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, व्या

पति - पत्नी में हुए विवाद के चलते पति प्रमोद ने की आत्महत्या

चित्र
नौगढ़ -चंदौली  नौगढ़ क्षेत्र के मझगांई सहरसताल का निवासी प्रमोद पुत्र बबऊ यादव उम्र 28 वर्ष अपने गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। इसके बाद घर के सभी लोग अपने पशुओं को घास काटने के लिए खेत में चले गए। उनकी पत्नी चंदा भी घर में ताला लगा कर घास के लिए चली गई। लोगों को विश्वास था कि प्रमोद बकरी चराने जंगल में चला गया है। घटना का पता तब चला जब शाम 5:00 बजे प्रमोद की पत्नी चंदा देवी ने आकर अपने घर का ताला खोलकर घर के अंदर गई तो देखी कि पति का शव लटक रहा है। चीखने- चिल्लाने पर प्रमोद का बड़ा भाई वकील मौके पर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों की सहायता से रस्सी काट कर शव को नीचे उतारा। जिसके उपरांत सूचना मिलने पर नौगढ़ थाना अध्यक्ष महोदय श्री राम उजागीर व हरिया बांध चौकी इंचार्ज चौथी यादव मौके पर अपने सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शव को नौगढ़ थाने भेजा। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।       - ब्लॉक ब्यूरो ची

राष्ट्रीय बेबीनार में नई शिक्षा नीति- 2020 पर किया गया मंथन

चित्र
मिर्जापुर  आज दिनांक 26 अगस्त 2020 को माँ चंद्रावती महाविद्यालय, सेमरा, भुड़कुड़ा - मिर्जापुर द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत प्रबन्धक श्री राजकुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। बेबिनार में महिला महाविद्यालय, डी0एल0 डब्ल्यू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रचना शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें हम अपनी मातृभाषा में पढ़ सकेंगे जिससे की विलुप्त हो रही भाषाओं के साथ ही संस्कृति को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में बीएचयू से डॉ0 अजय कुमार सिंह, सकलडीहा से डॉ डी0एस0 यादव, फर्रुखाबाद से डॉ प्रभात सिंह, छत्तीसगढ़ से डॉ0 अमितेश कुमार और उन्नाव से डॉ0 अनिल साहू व डॉ सुदर्शन सिंह ने भी नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामो पर अपने अपने विचार रखे। वेबिनार में महाविद्यालय के शिक्षक रणधीर मौर्या, वीणा कुमारी, अशोक विश्वकर्मा, धनात्मक सिंह व कई राज्य के प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।सचिव डॉ0 मनीष सिंह ने अतिथि वक्ताओं व् प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। संचालन डॉ0 तेज प्रताप सिंह ने किया।      

नवसृजित विकास खण्ड करमा के भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

चित्र
करमा - सोनभद्र  (उ0प्र0) विकास खण्ड करमा के नवसृजित कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्य जी के द्वारा किया गया। बता दें कि विकास खंड करमा बनाने के लिए काफी लम्बे समय से (लगभग 25-28 वर्षों से) प्रयास जारी था, इसके लिए स्थानीय नागरिकों के द्वारा भी कई बार जिलाधिकारी‌ सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा था।  लगभग 10 वर्ष पूर्व बसपा सरकार में भी करमा विकास खण्ड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था और शासन द्वारा स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन फिर सपा की सरकार आ गई सपा सरकार में भी क्षेत्रीय विधायक ई. रमेश चन्द्र दुबे द्वारा शिलान्यास कर दिया गया फिर भाजपा की सरकार बन गई तब क्षेत्रीय विधायक डा० अनिल कुमार मौर्य ने करमा को ब्लाक बनाने के लिए सरकार में प्रस्ताव भेजकर मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया और मुख्यमंत्री जी ने तत्काल करमा और कोन को ब्लाक बनाने की घोषणा कर दिया गया। आज विकास खण्ड करमा कार्यालय का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों प्रसन्नता  व्यक्त किया है। इस मौके पर सीडीओ, डीडीओ, वीडीओ घोरावल, एडीओ पंचायत घोरावल,

कोरोना का ताण्डव लगातार जारी, 30 नए पाॕजिटीव मरीज

चित्र
सोनभद्र : जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज फिर एक साथ 30 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव  आई हैं। जिले के अनपरा, रेनुसागर, रेनुकूट, बकरिहवा, दुद्धी, चोपन, डाला, सलखन, ओबरा, घोरावल, राबर्ट्सगंज, मधुपुर, केकराही, में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 1385 पहुच गई है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।     - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार । ‌       26/08/2020 ‌             बुधवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌         तिथी- अष्टमी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌आलस्य की वजह से काम को टालना भारी पड़ सकता है, मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति दया का भाव और कुछ हो सकता है, अपनी कार्यशैली का पुनः निरीक्षण अवश्य करें, प्रणय संबंधों में दरार आ सकती है, रिसर्च या शोध कार्य से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌ जोश और जुनून के साथ अपने काम में व्यस्त रहेंगे, परिवार की सभी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखने का प्रयास करेंगे, आपके सभी काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे, दांपत्य जीवन में रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे, नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दिन पूरी तरह से आप के समर्थन में है। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे, व्यवसाय में कुछ ढीलापन रहेगा लेकिन फिर भी सामान्य लाभ अवश्य मिलेगा, भाई-ब

एंटीजन टेस्ट में धौरहरा गांव में एक ही परिवार के 7 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

चित्र
करमा- सोनभद्र  विकास खण्ड घोरावल के धौरहरा गांव के मौर्या बस्ती में 25 अगस्त दिन मंगलवार को हुए एंटीजन टेस्ट में एक ही परिवार के साथ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। धौरहरा गांव में एक ही परिवार के 7 व्यक्तियों के संक्रमित होने की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों व प्रशानिक अमले में हड़कम्प मच गया। कल हुए एंटीजन टेस्ट में भी धौरहरा गांव की एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। सूचना मिलने पर घोरावल उपजिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँच कर मातहतों द्वारा बस्ती के मार्ग को बल्ली से बैरिकेटिंग लगा कर सील कर दिया गया।  अधीक्षक घोरावल डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि उक्त बस्ती के 51 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ था जिसमें एक ही परिवार के 7 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।  सभी संक्रमित व्यक्तियों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है। सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित कर जांच कराकर कोरेन्टीन किया जाएगा।     संवाददाता- जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

मोटरसाइकिल तथा मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत, 3 लोग हुए घायल

चित्र
नौगढ़ -चंदौली  नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ जनपद चंदौली के पिपराही गांव के निवासी लवकुश और दिनेश सूरज राजदेव यह लोग सामान खरीदने तिवारीपुर स्थित बरहमपुल जा रहे थे तभी ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने काम में स्टिक की दुकान से आ रहे थे तभी अचानक लवकुश व दिनेश अपने तीनों साथियों के साथ पीछे से आकर टक्कर मार दी। ओम प्रकाश गुप्ता को कम चोटें आई लेकिन इन तीनों को बहुत अधिक चोट आई हैं। इनको प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।           संवाददाता- सुरेश कुमार की रिपोर्ट 

सड़क दुर्घटना में छात्रा हुई घायल

चित्र
करमा- सोनभद्र  सड़क दुर्घटना में छात्रा घायल हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम मौर्या (18) पुत्री कपील देव मौर्या पता बसदेवा, सोनभद्र की रहने वाली है। आज सुबह करीब 9 बजे पूनम मौर्या साईकिल से उपकार हास्पिटल केकराही, नर्सिग कोर्स के लिए जा रही थी तभी हिन्दुआरी से आ रही मैजिक ने करकी माइनर के पास टक्कर मार दी। जिससे छात्रा घायल हो गयी।  छात्रा का प्राथमिक उपचार कर उपकार हास्पिटल केकराही रेफर कर दिया गया।     संवाददाता- जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार । ‌       25/08/2020 ‌             मंगलवार ‌          मास-भाद्रपद ‌            पक्ष- शुक्ल ‌          तिथी- सप्तमी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌आपके कार्य में बाधा आ सकती है, महत्वपूर्ण कार्यों के लंबित होने से मन व्यथित होगा, भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है, अपनी भावी योजनाओं को सार्वजनिक न करें, अनावश्यक बहस में हिस्सा न लें। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌घरेलू कार्यों में जीवनसाथी की काफी सहायता करेंगे, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, कार्य के लिए सही योजना बनाएंगे, व्यापारिक गतिविधियों में तीव्रता आएगी, सेहत काफी अच्छी रहेगी, दोपहर के बाद काफी हल्का महसूस करेंग। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) पारिवारिक मामलों में उलझे रहेंगे, आवश्यक कार्यों को दोपहर में कर लेना उचित होगा, अपने प्रशंसा से आपको बचना चाहिए, नौकरीपेशा जातकों को कोई गंभीर और कठिन कार्य दिया जा सकता है, काफी समय से रुका हुआ धन अचानक प्राप्त होने की संभावना है। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) भौ

विधुत विभाग की लगातार छापेमारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

चित्र
करमा- सोनभद्र : स्थानीय क्षेत्र के पसहीं पॉवर हाऊस की टीम द्वारा कुसी फिटर के बभनौली, अमोखर, गांव में विधुत विभाग के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें अतिकुर रहमान एस डी ओ तथा जेई विनय कुमार गुप्ता, एस एस ओ इन्द्रजीत,  एस एस ओ अखिलेश सिंह, एसएसओ पसही फिटर के ज्ञानप्रकाश मौर्य एस एस ओ रितेश कुमार एस एस ओ करन सिंह चौहान, भगवान, रवि चौहान और संविदा लाईन मैन की टीम ने किया छापेमारी में विधुत बकाया, कटिया वालों में मचा हड़कम्प अवैध मोनो ब्लॉक व समर सेबल संचालक, अवैध कनेक्सन धारको में हड़कम्प मच गया। धान की फसलों में पानी की आवश्यकता होने के कारण लोग अवैध तरीके से सिचाई कर रहे है  जिसमें आज 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया विधुत विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी से लोग सहमे हुए हैं।  - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

हाई स्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर होगी ऑनलाइन पढ़ाई

चित्र
रावर्ट्सगंज- सोनभद : जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशनुसार दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल नंबर 22 पर कक्षा 10 से 12 की कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगी, जिसकी समय सारणी की जानकारी प्रत्येक सप्ताह करा दी जाएगी और हर शनिवार को महत्वपूर्ण विषयों के वीडियो पुनः प्रसारित होंगे। जिसमें 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी दूरदर्शन चैनल पर अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक पुन: अपराह्न 2:30 बजे से 3:00 बजे तक, एवं अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक, एवं सायं 5:30 से 6:30 तक, पढ़ सकेंगे। इसी प्रकार कक्षा 9 व 11 की कक्षाओं के लिए स्वयंप्रभा चैनल नंबर 22 पर अपराह्न 11:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा अपराह्न 4:30 बजे से 6:30 बजे तक विद्यार्थी पढ़ सकते हैं। तथा प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप अथवा फोन द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूट्यूब चैनल पर पाठ्य सामग्री हासिल कर सकते हैं। जिन परीक्

विद्युत विभाग ने की छापेमारी

चित्र
करमा- सोनभद्र : कल रविवार को स्थानीय क्षेत्र के ककराही, परसौना, बिरहुलिया गांव में चला विधुत विभाग के जेई विनय कुमार गुप्ता, एस एस ओ इन्द्र जीत  एस एस ओ ज्ञानप्रकाश मौर्य, करन चौहान संविदा लाईनमैन पसहीं सोनभद्र की टीम ने छापेमारी किया।  कटियावालों में हड़कम्प मचा हुआ है। मोनो ब्लॉक, समर सेबल संचालक अवैध कनेक्सन धारको में  हड़कम्प मचा रहा, धान की फसलों में पानी की आवश्यकता होने के कारण लोग अवैध तरीके से सिचाई कर रहे है  जिसमें आज 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। विधुत विभाग के छापेमारी से लोग सहमे हुए हैं।       - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

राष्ट्र के सर्वोत्तम भविष्य के लिए शिक्षकों का सशक्तिकरण होना आवश्यक : सुदर्शन सिंह

चित्र
रावर्ट्सगंज- सोनभद्र  विन्ध्य कन्या पी0जी0कालेज, राबर्ट्सगंज द्वारा 24 अगस्त को नई शिक्षा नीति 2020 पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर हिन्दी मर्मज्ञ डॉ0क्षमा शंकर पाण्डेय के आशीर्वचन से हुई।कार्यक्रम में डी0एस0एन0कालेज, उन्नाव के शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0सुदर्शन सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और भावी शिक्षक विषय पर अपने व्याख्यान में कहा कि शिक्षक शैक्षिक प्रक्रिया की धुरी है बिना इनके सशक्तिकरण के हम बेहतर शिक्षा,शिक्षार्थी,समाज व् राष्ट्र की कल्पना भी नही कर सकते।हमे शिक्षण पेशे की प्रतिष्ठा को शिखर तक ले जाने के लिए जरुरी नैतिकता व् विश्वसनीयता में सुधार करना होगा।उन्होंने भावी शिक्षकों के पाठ्यक्रम व् भर्ती प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब शिक्षक बनने का एक पाठ्यक्रम होगा जिसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी0एड0 के नाम से जाना जायेगा।शिक्षक पात्रता परीक्षा को पेडोगाजी आधारित व अत्यधिक मानकीकृत किया जायेगा। शिक्षण कौशलों का प्रदर्शन व् साक्षात्कार भी शिक्षक भर्ती के आधार बनेंगे।वेब