संदेश

ख्वाजा गरीब नवाज़ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले न्यूज 18 के एन्कर के विरोध में शासन के नाम ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

चित्र
करमा,  सोनभद्र        करमा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को ग्राम पंचायत पगिया के मुसलमानों द्वारा शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यूज़ 18 के एंकर आमिश देवगन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी। अमीश देवगन ने 15 जून 2020 को शाम 7:00 बजे न्यूज़ 18 चैनल पर आर पार डिबेट नामक प्रोग्राम प्रसारित किया था जिसमें मुसलमानो के धर्मगुरु हुजूर ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की खिलाफ जानबूझकर आपत्तिजनक अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए "आक्रांता चिश्ती" लूटेरा चिश्ती" शब्द का इस्तेमाल किया था जिससे हिंदुस्तान के करोड़ों मुसलमानों व हिंदुओं के भावनाओं व आस्था को ठेस पहुंची और उन में काफी रोष है। ख्वाज़ा गरीब नवाज का दरबार हिन्दुस्तान में आस्था का केंद्र है जो हिन्दू मुस्लिम एकता का मिसाल है जिनके दरबार में हर समुदाय केलोग हाजिर होकर अपनी मिन्नतों को मांगते हैं और उनकी खाली झोली भी पूरी होती है। उपरोक्त अमीश देवगन द्वारा यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है यह कृत्य दो विशेष धर्मों के बीच नफरत एवं संप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से किया गया है एवं यह कृत्य देश की एकता अ

जिले में लगातार तीसरे दिन फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

 मधुपुर, सोनभद्र      सोनभद्र के ग्राम भवानीपुर, मधुपुर का निवासी 49 वर्षीय एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव। आज जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, 18 जून को युवक मुंबई के गुलौली कल्याण डोगीवली से अपने गृह जनपद सोनभद्र लौटा था तथा 18 जून 2020 को सैंपल लेकर वाराणसी जांच के लिए भेजा गया था। आज आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मिली है। सोनभद्र सीएमओ ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि किया है वही बताया गया कि मरीज होम क्वॉरेंटाइन में है। ग्राम भवानीपुर मधुपुर को किया गया हॉटस्पॉट घोषित और सील बंद करने का आदेश दिया गया।               - गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

खेलते समय नाले में गिरी बालिका, डूबने से हुई मौत

रावर्ट्सगंज-सोनभद्र      रावर्ट्रसगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव में 3 वर्ष की बच्ची (गुड़िया) की खेलते समय नाले में गिरने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने बच्ची को ढूंढना प्रारंभ किया तो बच्ची का शव नाले में उतरा रहा था। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। बालिका की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।                    गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

सी. एम. योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस वर्ष नही होगी कांवर यात्रा

चित्र
ताजा खबर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने लिया बड़ा फैसला। इस वर्ष सावन मास में नहीं होगी कांवर यात्रा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया बड़ा फैसला।                      - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

मोटरसाइकिल मिस्त्री का शव फांसी पर लटकता हुआ उसके दुकान में मिलने से मचा हड़कंप

अदलहाट  मीरजापुर            मोटरसाइकिल मिस्त्री का शव फांसी पर लटकता हुआ उसके दुकान में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।      मीरजापुर अदलहाट थाना क्षेत्र में आज रविवार को सुबह भोर में पैंतीस वर्षीय युवक का फांसी पर लटका हुआ शव मिला  जिससे परिजनों के अलावा क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा पुत्र हरीराम विश्वकर्मा जो मोटर साईकिल मैकेनिक है  इनकी स्थानीय थाना  नारायनपुर चौकी अंतर्गत नरायनपुर बाजार  में बाइक मोटर साईकिल रिपयेरिंग की दुकान है, पुलिस के अनुसार आज रविवार को लगभग चार बजे भोर में अपने घर से निकले और अपने दुकान नरायनपुर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी अदलहाट, चौकी प्रभारी नरायनपुर व उनके सहयोगियों द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विविध कार्यवाही की गई।                  - अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट                                                                                               

ग्राम्या संस्थान एवं एक साथ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया फादर्स-डे

चित्र
नौगढ़, चंदौली        ग्राम्या संस्थान एवं एक साथ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में फादर्स डे के अवसर पर रविवार को विकास क्षेत्र नौगढ़ के बोझ गांव में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए समानता साथियों के साथ बैठक की गई जिसमें कोविड-19 के असर से फैली वैश्विक महामारी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया तत्पश्चात संस्थान के मदन मोहन ने बताया कि महिला पुरुष में समानता लाने एवं लोगों में जिम्मेदार पिता की समझ विकसित करने हेतु देश के कई राज्यों में एक साथ अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के जय मोहनी औराही आदि गांव में समानता के साथियों के साथ विभिन्न गतिविधियां की जा रही है इसी क्रम में आज पिता दिवस के अवसर पर बोझ गांव में बैठक हुई।        जिसमें त्रिभवन ने कहा कि घर पर बच्चों की देखभाल में माता के साथ-साथ पिता की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए एवं हर पिता अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें तो बच्चे खुलकर अपने पिता से भी बात कर पाएंगे एवं उनका संपूर्ण विकास हो पाएगा इस अवसर पर उपस्थित समानता के साथियों में सरोज सुनील सरनदीप आदि लोग अपने अपने घरों के कामों में

कृषि को मनरेगा से जोड़ने हेतु जदयू ने की मांग

चित्र
सोनभद्र  सेवा में,              मा0 प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार, नई दिल्ली।                  ज्ञापन द्वारा- जिलाधिकारी, सोनभद्र विषयः मनरेगा मजदूरों को मुफ्त में राशन व पैसा देने की बजाय कृषि को मनरेगा से जोड़े जाने के संबंध में। महोदय, ससम्मान अवगत कराना है कि इन दिनों पूरे विश्व के साथ- साथ भारत भी कोविड- 19 (कोरोना) से बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में यह सिद्ध हो चुका है कि जब सारे काम- धंधे बंद हो चुके हैं या बंद होने के कगार पर चल रहे हैं। तब केवल कृषि क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र बचा है, जो न केवल पूरे देश को भोजन उपलब्ध करा रहा है। अपितु रोजगार के ढेर सारे अवसर भी गांवों में उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में यदि मनरेगा को अविलंब कृषि से जोड़ दिया जाय तो न केवल किसानों को भी काफी राहत मिल सकेगी। अपितु मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा और भारत सरकार व अन्य समस्त संबंधित राज्य सरकारों को अनावश्यक रूप से मजदूरों को मुफ्त में राहत सामग्री बांटने से भी निजात मिलेगी। क्योंकि मजदूरों में मुफ्तखोरी की बढ़ती आदत से न केवल मजदूरों में काम करने की प्रवृत्ति का विनाश होगा, अपितु गांवों में ह

11,000 वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से तीन भैंस की गई जान

चित्र
चुर्क  सोनभद्र  11,000 वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की जान चली गई जिले के चूर्क क्षेत्र में रौंप गांव के पहाड़ी पर बिजली के पोल में 11000 का करेंट उतर गया यह करेंट अर्थिंग तार के सहारे खम्बे में लगे स्टे में बारिश के कारण उतर गया तथा लगभग 60 मीटर की एरिया में फैल गया जिसके कारण वहीं पास में बने भैंसों का तबेला करंट की चपेट में आ गया जिससे उसमें बधी 4 भैंस करंट की चपेट में आ गई जिसमें पशु पालक शिवानंद यादव पुत्र रामनरेश यादव की तीन भैंसों की मौत हो गई एक भैंस घायल हो गई। भैंसो की सूचना लेखपाल द्वारा तहसील प्रशासन को दिया जा चुका है।                  - गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

सोनभद्र जिले में लगातार दूसरे दिन मिला युवक कोरोना पाजिटिव

चित्र
रावर्ट्सगंज-सोनभद्र      जिले में लगातार दूसरे दिन मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है रावर्ट्रसगंज थाना क्षेत्र के हर्ष नगर का निवासी 29 वर्षीय एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव आज जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत बनी हुई है, 16 जून को युवक नई दिल्ली के साकेत नगर से लौटा था अपने गृह जनपद सोनभद्र को तथा 17 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल वाराणसी भेज दिया गया था आज आई रिपोर्ट में हुआ कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग युवक की ट्रेवेल हिस्ट्री जानने में जुटा हुआ है वहीं पर हर्ष नगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है सीएमओ सोनभद्र ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि किया है वही बताया गया कि मरीज को मधुपुर स्थित कोविड-19 एल वन हॉस्पिटल में भेजा जाएगा। आज आई 110 रिपोर्ट में से 109 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।               -  गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

"हिन्दुस्तान जनता न्यूज" चैनल की ओर से विश्व योग दिवस की हार्दिक बधाई!

चित्र
              विश्व योग दिवस, 21 जून 2020       समस्त देशवासियों को "हिन्दुस्तान जनता न्यूज" चैनल की ओर से विश्व योग दिवस की हार्दिक बधाई!                          करें योग - रहें निरोग!                  - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट                             सच्चाई की डगर पर....

सोनभद्र जिले में आज मिली दो महिलाएं कोरोना पाजिटिव, सी एम ओ ने की पुष्टि

चित्र
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)       एक बार फिर जिले में फटा कोरोना बम दो महिलाएं मिली पॉजिटिव- राबर्ट्रसगंज नगर पालिका क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली दोनों महिलाएं हरियाणा से अपने घर लौटी थी वापस। सीएमओ ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। वर्तमान समय में दोनों पॉजिटिव मरीज महिलाएं नवीन काशीराम आवास में रह रही थीं।                     -अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

पसही फीडर से विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से बंद, ग्रामीण परेशान

केकराही  (सोनभद्र)  पसही फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से बन्द है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगो को अंधेरे में रहना व समर सेबल से पानी की आपूर्ति न होने ग्रामीणों में आक्रोश है, ग्रामीणों के शिकायत को पसही फीडर पर तैनात एस एस ओ एवम् जे ई कोई ध्यान नहीं देते, एक दूसरे से कहकर काम कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है, अंततः संविदा लाइन मैन् से काम कराने की बात जे ई साहब व एस एस ओ साहब कहकर खाली हो जाते है, संविदा लाइन मैन फोन स्विच आफ करके लापता रहते हैं। 72 घंटे से आपूर्ति बाधित होने के बाद भी आधे दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं को नजर अंदाज जे ई साहब क्यों कर रहे हैं।       यह एक अबूझ पहेली बना हुआ है, ग्रामीणों जनों में अनिल कुमार मिश्र, संतोष कुमार, रमेश यादव, मुकेश पटेल, विजय सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्रकांत आदि ने जिलाधिकारी महोदय से कार्यवाही की मांग की है। जे ई विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि संविदा लाइन मैन दिनेश को बोला गया था, किन कारणों से नहीं बना रहा जानकारी ली जा रही है।                - गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 21 जून 2020, क्या होगा इसका प्रभाव, जानने के लिए पूरा पढ़ें...

चित्र
      खण्डग्रास सूर्य ग्रहण, 21 जून 2020, जानें क्या होगा इसका प्रभाव-       आषाढ़ कृष्ण पक्ष 30 (अमावस्या) रविवार (21 जून 2020) को (चूड़ामणि योग) खण्डग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा एवं यह ग्रहण मध्य अफ्रीका, दक्षिणी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, चीन, ताइवान, अरब, पाकिस्तान  इत्यादि देशों में भी देखने को मिलेगा।       खण्डग्रास सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र तथा मिथुन राशि मन्डल पर होगा। अतः इन राशि नक्षत्र वालों कों ग्रहण का दर्शन नही करना चाहिए। बल्कि अपने इष्टदेव की आराधना, गुरुमंत्र जाप, एवं धार्मिक ग्रंथो का पठन पाठन करना चाहिए। क्योकि ग्रहण काल में किया गया जप अनुष्ठान आदि अनंत गुना फल व अभीष्ट सिद्धि प्रदान करता है। ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) आर्द्रा नक्षत्र में होगा।      सार्वभौमिक परिदृश्य में इसका समय (भारतीय मानक समयानुसार) - ग्रहण का स्पर्श प्रात: 9:16 मिनट ग्रहण का मध्य मध्यान्ह 12:10:मिनट ग्रहण मोक्ष 15:04 मिनट पर होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सूतक लग जाता है। ध्यान रखें सूर्य ग्रहण का समय हर स्थान में अलग - अलग होगा।  सोन

समाजसेवी गुड्डू उर्फ आदित्य नारायण के द्वारा दिया गया खेल सामग्री

चित्र
लालतापुर , नौगढ़               विकास क्षेत्र नौगढ़चंदौली के ग्राम पंचायत  बसौली के ललतापुर गांव में गुड्डू यादव उर्फ आदित्य नारायण के द्वारा  खेल सामग्री दिया गया।        बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अति आवश्यक है इसी को मद्देनजर रखते हुए  समाजसेवी गुड्डू यादव के द्वारा लालता पुर गांव के युवाओं के लिए नेट और वालीबाल का वितरण किया गया। उनका मानना है कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके उपयोग से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास अधिक होता है इसी परिपेक्ष में खेल को बढ़ावा देने में सहयोग किए खेल सामग्री पाकर युवाओं में प्रसन्नता दिखी और उसी के साथ बच्चे खेलना शुरू कर  दिए साथ में गुड्डू यादव की प्रशंसा व कोटि-कोटि धन्यवाद दिए और उनकी काफी सराहना की है बच्चों का कहना है कि गुड्डू यादव नेक दिल इंसान हैं जो लोगों के समस्याओं के बारे में समझते हैं खेल सामग्री वितरण करने में वीरेंद्र अर्जुन यादव रामगहन सहयोग किए।  बच्चों में बलिराम रितेश युवराज अनिल धीरज विश्वजीत इत्यादि बच्चों ने शामिल हुए।                        - मदन मोहन की रिपोर्ट                             सच्चाई की डगर

घरेलू विवाद के चलते युवक ने पिया तेजाब, उपचार के दौरान हुई मौत

चित्र
चोपन (सोनभद्र) चोपन स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर निवासी सनी विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष किसी घरेलू विवाद की  वजह से देर रात तेजाब का सेवन कर लिया। तेजाब सेवन के उपरांत सनी विश्वकर्मा की हालत बिगड़ने लगी तो तत्काल परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र चोपन लाया गया जहाँ हालत में सुधार न देखते हुए युवक को जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर किया गया था।     हालत में सुधार न देखते हुए चिकित्सकों ने सर सुन्दर लाल चिकित्सालय वाराणसी के लिए रेफर किया गया जहाँ युवक का ईलाज चल रहा था। आज शाम लगभग 5:30 बजे मृत्यु हो गयी। मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।                - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट