संदेश

भगवान विश्वकर्मा की संक्षिप्त आराधना कैसे करें? डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा

चित्र
भगवान विश्वकर्मा की संक्षिप्त आराधना कैसे करें?            डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा मित्रों  ! अभी कुछ दिवस पहले, हम सभी ने विश्वकर्मा संस्कृति पर ध्यान दिया। अब आइए! उसके पार्ट, विश्वकर्मा पूजा पर ध्यान केंद्रित करें।विश्वकर्मा भगवान सृष्टि के निर्माता परम पुरुष विश्व देव है, जिन्हें सभी धर्मों के लोग मानते आए हैं, परन्तु विडम्बना देखिए, कि हम सब के कुल देवता वेदोक्त  परम ब्रह्म होते हुए भी हमी लोग उनकी आराधना प्रार्थना पूजा पाठ पर पूरी तरह ध्यान नहीं देते यह अपने समाज की अत्यन्त ही दयनीय स्थिति का द्योतक है।कस्तूरी जैसे मृग की नाभि में होता है और उसे ढूँढने के निमित्त मृग़ वन जंगल भटकता वही हाल अपनी कम्युनिटी का भी हो गया है, तो अपने कुल की प्रतिष्ठा कैसे उच्च होगी? विचारणीय यक्ष प्रश्न,हमारे समाज के बुद्धिजीवियों के समक्ष है। तो मेरे कुल के भ्राता श्री और शक्ति स्वरूपा बहनों का मैं इस लेख के माध्यम से आवाहन करता हूँ कि यदि आप की दिनचर्या बहुत व्यस्त है, तो सप्ताह में एक दिन रविवार जो भगवान विश्वकर्मा का शुभ दिन है को  उनकी पूजा कर लें।यदि यह भी सम्भव न हो तो माह में पड़ने

अज्ञात सात वर्ष के लावारिस बालक को जिला बाल संरक्षण इकाई टीम ने दिया संरक्षण- शेषमणि दुबे

चित्र
अज्ञात सात वर्ष के लावारिस बालक को जिला बाल संरक्षण इकाई टीम ने दिया संरक्षण- शेषमणि दुबे   सोनभद्र :  दिनांक 23 अगस्त 2024 को थाना हाथीनाला पर अज्ञात सात वर्ष का लावारिस बालक प्राप्त हुआ जिसकी सूचना थाने के माध्यम से चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर पर प्रकरण के बारे में सूचित किया गया जिसके सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करते हुए  निर्देशित किया गया कि तत्काल मौके पर पहुंच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत करायें जिसके उपरांत टीम द्वारा मौकपर थाना हाथीनाला पर पहुंच कर अज्ञात नाबालिक बालक की काउंसलिंग की गयी बालक द्वारा अपना नाम व पिता का नाम बताया गया परन्तु निवास स्थान नहीं बताया गया,  जिसके बाद टीम द्वारा बालक के सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत बालक को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालक को संरक्षण

पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन

चित्र
पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन सोनभद्र :  नारी सशक्तिकरण, महिला अधिकारों की रक्षा, नारी शक्ति की प्रतीक, नारी शिक्षा के प्रचार- प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे हो गया।   शिक्षिका सुभाग सिंह ने अपनी जीवन यात्रा गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से एक शिक्षिका के रूप में आरंभ किया था और प्रधानाचार्य पद  सुशोभित करने के बाद सेवानिवृत हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारी स्वर्गीय जितेंद्र नाथ सिंह (दादा) की पत्नी, अभिषेक सिंह चंदेल (मोने दादा) की माताजी थी,अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।   शिक्षिका सुभाग सिंह के निधन पर स्वयंसेवी, शिक्षक, राजनैतिक संगठन के पदाधिकारी, सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।