संदेश

गैजेट्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नाबालिक बालिका वधू बनने से बची

चित्र
नाबालिक बालिका वधू बनने से बची  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को  विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ कि थाना शाहगंज अन्तर्गत एक गांव मे एक नाबालिग बालक एवं  बालिका की शादी कराई जा रही  है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा  द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर नीलू यादव, सुपरवाईजर सत्यम् चौरसिया  की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल थाना शाहगंज से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच कर टीम द्वारा  बालक एवं बालिका के माता- पिता से बालक एवं बालिका  के शादी किये जाने एवं उम्र के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया  जिसमें उनके माता- पिता द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने हिन्दू रीतिरिवाजों के अनुसार बच्चों की शादी कर रहे थे।  माता-पिता  द्वारा बालक एवं बालिका  के उम्र के सम्बन्ध में

ओवर लोड के कारण पलटी ट्रैक्टर टाली

चित्र
ओवर लोड के कारण पलटी ट्रैक्टर टाली   लोहरा, सुकृत- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को सुकृत चौकी अंतर्गत  लोहरा पावर हाउस के पास सरिया लदी ट्रैक्टर टाली ओवरलोड होने के कारण पलट गई। जिसमें चालक दब गया। सूचना मिलने पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर को उठवाकर चालक को सही सलामत बचा लिया।  ट्रैक्टर आमडीह से  सरिया लाद कर अहरौरा जा रहा था।  उक्त घटना शाम लगभग पाँच बजे की बताई जा रही है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

चित्र
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  आज दिनांक 2 मार्च 2023 को भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक बैठक अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, राबर्टसगंज में दिन के 11:00 बजे विमल प्रसाद सिंह एड महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्षता एवं संरक्षक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई तथा उस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।                                              राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह  ने कहा कि जनसंख्या की लगातार वृद्धि ने आज विकास के लक्ष्यों को बेअसर कर दिया है। आज विश्व की बढ़ती हुई आबादी की मांग की पूर्ति के लिए जिस तरह प्रकृति के नियमों को दरकिनार कर तीव्र गति के औद्योगिकरण, शहरीकरण व मशीनीकरण के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का अन्धाधुन्ध दोहन हो रहा है, उसी का परिणाम है कि हमारी सारी नदियां सूखती जा रही हैं। समुद्र प्रदूषित हो रहा है। जल, जंगल और जमीन घटते जा रहे हैं। विश्व की 16.87 प्रतिशत जनसंख्या भारतीय भू-भाग पर निवास करती ह